Posted by admin on May 16th, 2018 | Comments Off on Ekta Kapoor – Mahesh Pandey Brings First Bhojpuri Web Series
एकता कपूर – महेश पांडे लेकर आ रहे हैं भोजपुरी की पहली वेबसिरिज
डिजिटल प्लेटफार्म पर नित नई क्रांति आ रही है और इसी के तहत छोटे पर्दे के सबसे बड़ी निर्मात्री एकता कपूर ने जाने माने लेखक निर्देशक महेश पांडे के सहयोग से भोजपुरी की पहली वेबसिरिज का निर्माण शुरू कर दिया है । चुकी वेब सीरीज भोजपुरी की है इसिलिये हीरो वर्दी वाला नामक इस वेब सीरीज में भोजपुरी की सबसे बड़े सितारे जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है । इसके अलावा भोजपुरी फ़िल्म जगत के दर्जनों सितारे इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

निर्देशक महेश पांडे ने बताया कि 15 एपिसोड की इस वेबसिरिज की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है और दर्शक अल्ट बालाजी नाम के एप्प को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर हीरो वर्दी वाला सहित कई वेबसिरिज देख सकते हैं । जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि भव्यता के दृष्टिकोण से हीरो वर्दीवाला किसी फीचर फिल्म से कम नही है । आपको बता दें कि एकता कपूर ने महेश पांडे के साथ मिलकर ही भोजपुरी फ़िल्म गब्बर सिंह का निर्माण किया था । भव्यता के लिहाज से गब्बर सिंह की चर्चा आज भी की जाती है । हीरो वर्दीवाला से अब उन्होंने भोजपुरी डिजिटल वर्ल्ड में कदम रख दिया है ।
—-Uday Bhagat(PRO)
Posted by admin on May 14th, 2018 | Comments Off on Jubilee Star Dinesh Lal Yadav Niruha Visits Her Mother To Take Blessings On Mothers Day
मदर्स डे पर माँ से मिलने गांव पहुचे निरहुआ , शेयर की सेल्फी
भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मदर्स डे के मौके पर अपने गांव पहुचे और अपनी माँ चंद्रा ज्योति देवी का आशीर्वाद लिया । निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ ली हुई एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमे उन दोनो के अलावा सपा नेता सुभाष पासी और उनकी धर्मपत्नी रीना पासी भी दिखाई दे रही हैं । आपको बता दें कि निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर जिले के टंडवा गांव के निवासी है । वही की मिट्टी में पले बढ़े निरहुआ को अपने गांव से खास लगाव है । जब भी शूटिंग से वक्त मिलता है वे अपने बचपन की याद ताजा करने अपने गांव चले जाता है ।

वे इन दिनों बालाजी और महेश पांडे प्रोडक्शन की बहुचर्चित वेब सीरीज हीरो वर्दीवाला की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन मातृ दिवस पर वे निर्देशक महेश पांडे से आग्रह कर अपने गांव पहुचे । निरहुआ ने बताया कि माँ के कदमो में ही जन्नत है और वे हर कदम पर अपनी माँ के आशीर्वाद से ही आगे बढ़े हैं । उन्होंने आगे बताया कि आगामी 3 महीनों में उनके होम प्रोडक्शन की तीन फिल्मे बॉर्डर , घूंघट में घोटाला और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 रिलीज हो रही है । माँ से उन्हें तीनो फिल्मो की सफलता का आशीर्वाद मिला ।
———–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 14th, 2018 | Comments Off on Zindagi Mumbai Trailer Out, First Film Based On Shemail
सपनो के खातिर सिमेल बने युवक की दास्तान है जिंदगी मुम्बई
पहली बार कई किन्नरों ने किया है अभिनय
मायनगरी मुम्बई में लाखों लोग सपनो को साकार करने आते हैं और अपने सपनो को पूरा करने के लिये हर तरह के कदम उठा लेते हैं । एक ऐसा ही युवक जो अपने सपनो को पूरा करने के लिए मेल से सीमेल बन जाता है उसी की कहानी को दर्शाती है लेखक निर्माता अनीस शेरोन खान की फ़िल्म ज़िंदगी मुम्बई जिसका ट्रैलर हाल ही में लांच किया गया ।

एपीलव बर्ड्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के ट्रेलर को देख आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक आम युवक किस मुश्किल में अपनी मंजिल पाने की कोशिश करता है । निर्देशक नितिन कुमार गिरी की इस फ़िल्म में फ़िल्म की निर्मात्री प्रियंका कपिला एंथोनी की आवाज में गाया गया एक प्रोमोशनल सांग भी है जो मुम्बई की जिंदगी को बयां करती है । निर्माता अनीश शेरोन खान ने बताया कि फ़िल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए कई असली सीमेल को अभिनय की ट्रेनिंग देकर अभिनय कराया गया और उन्होंने काफी अच्छा अभिनय भी किया है ।
ज़िंदगी मुम्बई में सोनिया शर्मा , वनराज सिंह ,अरहम अब्बासी , उर्मिला शर्मा , अरुण वर्मा , राहुल शर्मा आदि मुख्य भूमिका में हैं ।
———–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 13th, 2018 | Comments Off on Love Chance Music Video To Be Launched on 20th May In Patna
“लव-चांस” से एैमि कंग की धमाकेदार वापसी
“लव-चांस” नाम से चर्चित म्यूजिक वीडियो की लॉन्चिंग 20 मई को बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगी, इस बात की जानकारी म्यूजिक वीडियो के रैपर सिंगर एैमि कंग ने हमारे संवाददाता को दी इसकी शूटिंग दिल्ली और उत्तराखंड के मनमोहक लोकेशन मे हुई है


इस बात की जानकारी जाने माने गायक और रैपर एैमि कंग ने हमारे संवाददाता को दी उन्होंने बताया कि भोजपुरी के इतिहास में पहली बार एक ऐसे वीडियो का निर्माण होने जा रहा है जो अब तक की भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से बिल्कुल अलग है,उन्होने पूर्वांचल सहित पुरे देश के दर्शकों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उनकी पिछले एल्बम “बाबा जी की बूटी “और “जय-जय बिहार”को इतना प्यार दिया और उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित किया उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि मेरी आने वाली एल्बम “लव-चांस”भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी और हमें दर्शकों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा,उन्होंने कहा कि मैं प्रतिबद्ध हूं कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एवं फिल्म इंडस्ट्री को एक नया आयाम दे सकूं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खोई हुई अस्मिता को वापस ला सकूंl इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता चंचल सिंह है, वहीं इसके डायरेक्टर महेंद्र कांग और साहिल शर्मा हैं, डीओपी पिंटू है,इसके गीतकार और संगीतकार संतोष पुरी,नायिका पलक व इस म्यूजिक वीडियो का प्रचार-प्रसार त्रिलोका इंटरटेनमेंट एंड मीडिया नेटवर्क कर रही है, और इसे वेब म्यूजिक कंपनी रिलीज कर रही है, लव-चांस म्यूजिक वीडियो का टीजर 10 मई को वेब म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया जा चुका हैl
———–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 13th, 2018 | Comments Off on Border Films First Look Gets Viral On Social Media
रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बॉर्डर का फर्स्ट लुक
KISAAN KE BETA HAIN .AGAR KOI HUMARI ZAMEEN KI TARAF AANKH UTHA KE DEKHE TO ZAMEEN KE SATH USKA JIGAR BHI JOT DETE HAIN @BORDER #Relesing this EID
इस साल ईद पर भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही जुबली स्टार निरहुआ की मल्टी स्टारर फ़िल्म बॉर्डर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है । फर्स्ट लुक के जारी होते ही इसे भोजपुरिया दर्शको ने हाथों हाथ उठा लिया और वे जम कर इसे लाइक कमेंट और शेयर कर रहे हैं । अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर निरहुआ ने इस पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है – किसान का बेटा हैं
अगर कोई हमारी जमीन की तरफ आंख भी उठाए तो जमीन के साथ उसका जिगर भी जोत देते हैं । निरहुआ के इस डायलॉग पर भी दर्शको की बहुत प्रतिक्रिया आ रही है । निर्माता प्रवेश लाल यादव ने बताया कि पहले बॉर्डर के टाइटल टीजर और फिर फर्स्ट लुक के रिलीज होते ही फ़िल्म को लेकर दर्शको की उत्सुकता बढ़ गई है । दर्शक फ़िल्म को लेकर तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं ।

उन्होंने आगे बताया कि फ़िल्म में भोजपुरी जगत के चर्चित कलाकारों की लंबी फौज है । आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की बॉर्डर भव्यता और बजट के दृष्टिकोण से भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है । लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने एक एक दृश्य पर काफी मेहनत की है । उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं उदय भगत और रंजन सिन्हा । फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।
———–Uday Bhagat (PRO)