Posted by admin on Sep 27th, 2017 | Comments Off on Niruhua Hindustani Creates New Record With 30 Million Views On Youtube
30 मिलियन व्यू के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी ने बनाया रिकॉर्ड
2014 भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए एक स्वर्णिम साल बन कर आया । बुरे दौर से गुजर रही इस फ़िल्म जगत में जब आम फिल्मो की तरह जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की निरहुआ हिंदुस्तानी भी रिलीज हुई तो किसी ने कोई प्रतिक्रिया नही दी । यहां तक कि फ़िल्म को अच्छी शुरुआत भी नही मिली लेकिन 3 दिन बाद से अचानक से इस फ़िल्म को मिलने वाले दर्शको की तादात में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई । निरहुआ हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई और भोजपुरी पटल पर एक नई अदाकारा आम्रपाली दुबे का उदय हुआ । भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार निरहुआ के साथ निरहुआ हिंदुस्तानी में उनकी जोड़ी को दर्शको ने काफी सराहा । निरहुआ हिंदुस्तानी ने उस मिथक को भी तोड़ दिया कि भोजपुरी में साफ सुथरी फ़िल्म को दर्शक नही मिल पाते हैं । निरहुआ हिंदुस्तानी के संगीत को भी काफी पसंद किया गया । निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने फ़िल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया । यहां भी दर्शको ने उसे हाथों हाथ उठा लिया ।

यू ट्यूब पर अभी तक इस फ़िल्म को 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से भी अधिक लोगो ने देखा है और अभी भी इसे देखने वालों की संख्या में रोजाना लाखों लोगों की बढ़ोतरी हो रही है ।उल्लेखनीय है की निरहुआ हिंदुस्तानी का निर्माण आदि शक्ति एंटरटेनमेंट , निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया था जिसके निर्माता थे प्रवेश लाल यादव व राहुल खान जबकि निर्देशन की कमान थामी थी सतीश जैन ने । सबसे दिलचस्प बात तो यह थी कि 8 साल से बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत कायम रखने वाले निरहुआ की यह पचासवीं फ़िल्म थी । निर्माता प्रवेश लाल यादव व राहुल खान ने बताया कि निरहुआ हिंदुस्तानी को हर वर्ग के दर्शको ने पसंद किया जिनमे महिलाओं की तादात अधिक रही । बहरहाल , निरहुआ हिंदुस्तानी के नाम एक नया रिकार्ड तो जुड़ा ही है साथ ही इस फ़िल्म ने इस धारणा को भी गलत साबित किया है कि यू ट्यूब पर अश्लीलता को ही दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं । ———Uday Bhagat (PRO)
रोमांचक होगा यूसीबी का सीज़न-2
क्रिकेट का अपना अलग ही रोमांच है और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज़ भी इसलिएहर क्षेत्र में इसे बढ़ावा दिया जा रहा है। बॉलीवुड में भी क्रिकेट का जलवा है औरअब तो यूनाइटेड क्रिकेट बैश यानी यूसीबी ने भी इस खेल को अपनाकर इसे एकरोमांचक स्तर पर पहुंचा दिया है। पिछले दिनों एक पंचतारा होटल में यूसीबी केआगामी सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस बार यूसीबी में कई औरटीमें जुड़ने जा रही हैं और कई नये नियम तैयार हुए हैं और साथ ही खिलाड़ियोंकी सपोर्ट के लिए आगे आए हैं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स,इसलिए दूसरे सीज़न में अपेक्षाकृत ज्यादा थ्रिल होगा। इस बार बाबा सिद्दीकी केबेटे जीशान सिद्दीकी के स्वामित्व वाली टीम ऑल स्टार्स आकर्षण का केंद्र होगी।
अन्य पांच टीमें एन बार इन ग्रिल, टर्फ एडिक्ट्स, मुंबई ड्रीम्स, सेलर्स औरएनबीएस स्टार्स भी मुंबई के जुहू पीवीआर के सामने 70000 वर्गफुट वाले मैदानहोमटर्फ में अपना जौहर दिखाने के लिए उतरेंगी। कुल 16 टीमें हैं, जिनके बीच23 दिन तक जीत हासिल करने के लिए जोरआजमाइश चलेगी। शुरूआत दसअक्टूबर से होगी। सिमका एडवरटाइज़िंग के फहीम बाटलीवाला, फेयरमोर्टकंस्ट्रक्शन के आरिफ चूनावाला, बालपार्क एंटरटेन्मेंट के अकबर खान और करणटंडन यूसीबी के प्रमोटर हैं। यूसीबी के दो चैनल्स से 15 लाख सब्स्क्राइबर्स जुड़ेहैं। यूसीबी सीज़न 2 का प्रचारक नगमा खान शाज मिडीया है
———Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 25th, 2017 | Comments Off on Mumbai’s Mamta Khan Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017
“मिसेज इंडिया अर्थ” के फाइनल में पहुंची मुंबई की ममता खान
आगामी 4 से 6 अक्टूबर तक नयी दिल्ली में चलनेवाले “मिसेज इंडिया अर्थ” प्रतियोगिता की अंतिम सूची में चयनित मुंबई की ममता खान के पांव आजकल जमीं पर नहीं पर रहे हैं। बला की खूबसूरत, उत्साही और कुछ कर गुजरने की ऊर्जा से भरी वाक्पटु ममता इस सौंदर्य प्रतियोगिता में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी में जुट गई है। कभी मानव संसाधन सलाहकार रही ममता खान का ध्यान अब “मिसेज इंडिया अर्थ 2017” पर है।
विवाहित नौयवनाओं के सौंदर्य, साहस, उत्साह तथा उनकी उपलब्धियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए “मिसेज इंडिया अर्थ” जैसी सौंदर्य प्रतियोगिताओं का आयोजन एक कारगर कदम है। अपने सपने पूरे करने, योग्यता साबित कर अपनी छाप छोड़ने हेतु यह एक सशक्त प्लेटफार्म है। इस मंच से हम कुछ बेहतर कार्य कर सकते हैं। हम अपनी बात जन जन तक पहुंचा सकते हैं।

ममता कहती हैं, स्त्रियों की सुरक्षा आज की सर्वाधिक चिंतनीय समस्या है। इस मंच से हम अपनी बात देश दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। आज की जो स्थिति है, उसमें छह माह की दुधमुंही बच्ची से लेकर साठ साल की वृद्धा तक , सभी असुरक्षित हैं। इसके लिए नारियों को जागरूक और प्रत्येक को शिक्षित करना आवश्यक है। एक पढ़ी लिखी स्त्री ही कल के लिए एक बेहतर इंसान गढ़ सकती है।

इतना ही नहीं, ममता खान को पशुओं से भी बेहद लगाव है और वह उनके कल्याण के लिए भी बहुत कुछ करना चाहती हैं।वह नयी पीढ़ी को इस बाबत भी शिक्षित करना चाहती हैं ताकि आगे चलकर वो जानवरों के प्रति भी मानवीय रुख अपनाये रखें।
जो मिला बहुत ही खूब मिला, जो मिलेगा वह भी श्रेयस्कर होगा। यह ममता के विचार हैं। अपनी अब तक की जीवन यात्रा और मिली उपलब्धियों से वह संतुष्ट हैं, प्रसन्न हैं और व्यक्तिगत रूप से वह दृढ़प्रतिज्ञ स्त्री हैं। अपनी इस मजबूती से वह समाज को मजबूत करना चाहती हैं और इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए अपने परिवार के लोगों की सराहना करती हैं। —-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 25th, 2017 | Comments Off on Poonam Dubey Coming This Dasera To Win Hearts Of Cinegoers
दशहरा में दिल लूटने आ रही है पूनम दुबे
भोजपुरी फिल्मो में इकलौती मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे इसी दशहरा पर अपने दर्शको का दिल लूटने आ रही है । हाल ही में लूटेरे के कई पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किए गए हैं जिनमे पूनम यश कुमार के साथ मोटर बाइक पर रोमांटिक मुद्रा में नज़र आ रही है । पूनम के इस ग्लेमरस रूप की काफी चर्चा भी हो रही है । हालांकि पूनम बताती है कि यह एक ड्रीम सांग का दृश्य है जबकि पहली बार उन्होंने किसी फिल्म में एक आम घरेलू लड़की की भूमिका की है वह भी साधारण मेकअप के ।

पूनम ने बताया कि मिथिला टाकीज के बैनर तले बनी लूटेरे के निर्देशक हैं राजू । लूटेरे की सफलता को लेकर आशान्वित पूनम बताती है कि इस फ़िल्म में उनका रूप उनकी निजी जिंदगी से मेल खाता है ।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया की रानी कही जाने वाली पूनम की एक और फ़िल्म रंगीला भी प्रदर्शन के लिए तैयार है इस फ़िल्म के ट्रेलर में उनका ग्लेमरस अवतार पहले से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है । बहरहाल , पूनम दुबे के दीवानों के लिए यह दोनों ही फिल्मे जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है । —-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 25th, 2017 | Comments Off on Mamta Khan Of Mumbai In Reaches Finals Of Mrs India Earth 2017