Posted by admin on Oct 1st, 2017 | Comments Off on Ravi Kishen Popularirty Graphs Rises As Per Trolbollywood.org
रजनीकांत प्रभास के साथ जुड़ा रवि किशन का नाम
हिंदुस्तान ने हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता काफी है लेकिन आजकल क्षेत्रीय सिनेमा और उनसे जुड़े कलाकारों की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है । यही नही रजनीकांत और प्रभास जैसे साउथ के अभिनेताओं की लोकप्रियता का ग्राफ बॉलीवुड के अभिनेताओं से भी काफी आगे है । एक वेबसाइट ट्रोल बॉलीवुड डॉट ओआरजी ने क्षेत्रीय सिनेमा के कुछ लोकप्रिय कलाकारों का जिक्र किया है जिन्हें पूरा देश जानता है । सात अलग अलग फ़िल्म जगत के उन अभिनेताओं में रजनीकांत , प्रभास , नाना पाटेकर के साथ भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन को भी शामिल किया गया है । वेब साईट ने लिखा है कि क्षेत्रीय सिनेमा के कुछ ही कलाकार ऐसे हैं जिन्हें देशव्यापी लोकप्रियता हासिल है ।

वेबसाइट ने इस सूची में सुप्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक सत्यजीत रे , गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया , पंजाबी अभिनेता दलजीत दोसांझ और अभिनेता नाना पाटेकर को देशव्यापी लोकप्रिय बताया है । इस सूची में रवि किशन का नाम शामिल होने के बाद रवि किशन ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इसका सारा श्रेय दर्शको को जाता है जिनके प्यार की बदौलत पिछले 25 साल से वे अभिनय के मैदान में जमे हैं । उल्लेखनीय है कि रवि किशन फ़िल्म जगत के संभवतः पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी , भोजपुरी के अलावा गुजराती , मराठी , तेलगु , तमिल , कन्नडा आदि अन्य भाषा की फिल्मो में भी काम किया है । —–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 30th, 2017 | Comments Off on Bhojpuri Film Kashi Amarnath Film Second Song Released On Youtube On Nauvmi The Auspicious Day
काशी अमरनाथ का दूसरा गाना नवमी पर रिलीज दिखा निरहुआ आम्रपाली का लटका झटका
निर्माण के समय से ही चर्चा में रही भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ का दूसरा गाना दुर्गा नवमी के अवसर पर ज़ी म्यूजिक ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया । संगीतकार मधुकर आनंद द्वारा कम्पोज किये गए इस गाने को उन्होंने खुद गाया भी है जबकि उनका साथ दिया है इंदु सोनाली ने और लिखा है आजाद सिंह ने । पिछले शुक्रवार रिलीज हुई लेंस नीला नीला के बाद यह दूसरा सांग है जो नवरात्र में ही रिलीज किया गया है । इस कूकर सांग में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के जबरदस्त लटका झटका को फिल्माया गया है । गाने का फिल्मांकन झारखंड के खूबसूरत लोकेशन पर किया गया है । उल्लेखनीय है कि इस गाने की परिकल्पना खुद निरहुआ ने ही तैयार की थी जिसे मधुकर आनंद ने धुन का रूप दिया ।

आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को दीवाली के अवसर पर रिलीज हो रही काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स और रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले पद्मश्री प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । काशी अमरनाथ में रवि किशन , दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोड़ा , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा , नवोदित सपना गिल और तुषार आदि मुख्य भूमिका में हैं । फ़िल्म की सह निर्मात्री हैं डॉ नीला अखौरी , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी , एसोसिएट प्रोडयूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , कार्यकारी निर्माता है महेश उपाध्याय , मार्केटिंग हेड है अभिषेक चतुर्वेदी और प्रचारक हैं उदय भगत ।
Posted by admin on Sep 30th, 2017 | Comments Off on Anjana Singh & Yash Kumar Teamed Once Again after A Long Gap
लंबे अरसे बाद फिर साथ अंजना यश साथ साथ
भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ ना सिर्फ डेब्यू बल्कि लगातार चार फिल्मो में काम करने वाले यश कुमार लंबे अरसे बाद एक बार फिर अंजना सिंह के साथ दिखेंगे । दोनों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चुनार में अपनी पांचवी फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है । उल्लेखनीय है कि यश कुमार ने अंजना सिंह के साथ दिलदार सांवरिया से अपना डेब्यू किया था । दर्शको ने इस जोड़ी को काफी सराहा था । इसके बाद राजा जी आई लव यू , दिल लागल दुपट्टा वाली से और हीरो गमछावाला में दोनों ने साथ साथ काम किया । तीन साल बाद दोनों एक बार फिर से निर्माता दीपक शाह और निर्देशक दिनेश यादव की फ़िल्म में साथ साथ दिखेंगे ।

अंजना ने बताया कि नागराज में वह एक नागिन की भूमिका में हैं जो नागों के राजा से प्यार करती है । उल्लेखनीय है कि अंजना सिंह भोजपुरी फ़िल्म जगत की इकलौती ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने मात्र 5 साल के अपने फिल्मी सफर में 50 फिल्मो में काम किया था वो भी भोजपुरी के सारे बड़े छोटे स्टार के साथ । यही नही अपने शुरुआती साल में ही उन्होंने 17 फिल्मे साइन कर 11 फिल्मो की शूटिंग पूरी की थी । इसी 21 सितंबर को उन्होंने भोजपुरी फ़िल्म जगत में 6 साल का सफर पूरा किया है । इसी दिन 2011 में उनकी पहली फ़िल्म फौलाद रिलीज हुई थी । नागराज के बाद अंजना सिंह रवि किशन के बाद सनकी दारोगा की शूटिंग करेगी ।——- प्रचारक हैं उदय भगत ।
Posted by admin on Sep 27th, 2017 | Comments Off on Nachania Is Already Talk Of Trade Before Release Film Critics & Pundits Are Praising The Film
रिलीज से पहले ही चर्चा में है नचनिया दिग्गज बांध रहे हैं तारीफों के पूल
भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गजो के बीच इन दिनों एक फ़िल्म की जबरदस्त चर्चा है । बिहार की लौंडा नाच संस्कृति पर आधारित फिल्म नचनिया को सेंसर ने जब यू सर्टिफिकेट दिया तो सबका ध्यान इस ओर खींच गया । निर्माता विशाल दुबे और निर्देशक समीर रमेश सुर्वे ने बताया कि यह कॉन्सेप्ट ही अपनी तरह में अनूठा था । कभी बिहार और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में लौंडा डांस काफी प्रसिद्ध था लेकिन अश्लेलता हावी होते ही उसकी जगह ऑर्केस्ट्रा ने ले लिया जिसमे नृत्य के नाम पर भौड़ा प्रदर्शन शुरू हो गया । फ़िल्म की कहानी उसी संस्कृति के विलुप्त होने की कहानी है । उनसे जुड़े कलाकार की व्यथा नचनिया में दर्शाई गई है। उन्होंने बताया जब स्क्रिप्ट तैयार हो गई तो समस्या आ गई कि मुख्य किरदार में कौन हो ? किसी नामचीन कलाकार को फ़िल्म के केंद्रीय किरदार में कास्ट करना खतरे से खाली नही था क्योंकि भोजपुरी के सारे अभिनेता की अपनी अपनी इमेज है साथ ही इस किरदार के लिए ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो अच्छे डांसर तो हो ही साथ ही उन्हें भोजपुरिया संस्कृति की समझ भी हो।

भोजपुरी के एक डांस बेस रियलिटी शो से चमके अविनाश द्वेदी ने आखिरकार उनकी कमी पूरी कर दी । हाल ही में फ़िल्म की दो बार स्क्रीनिंग रखी गई जिनमे उन भोजपुरी फ़िल्म जगत से जुड़े सभी दिग्गजो के अलावा उन लोगो को भी फ़िल्म दिखाया गया जिनकी नजर में भोजपुरी फिल्मो में मात्र अश्लीलता भरी होती है । फ़िल्म देखने के बाद सबने मुक्त कंठ से फ़िल्म की तारीफ की । उल्लेखनीय है कि जय ओम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी नचनिया में अविनाश द्वेदी के साथ फ़िल्म के सारे कलाकार नए है । मात्र प्रकाश जैस ही पुराने कलाकार हैं । निर्माता विशाल दुबे ने बताया कि जल्द ही फ़िल्म के प्रदर्शन की तिथि घोषित कर दी जाएगी । ———Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Sep 27th, 2017 | Comments Off on All Celebrities Danced On Tunes Of Kashi Amarnath Films Song On Comedy Show Aired On &TV
कॉमेडी दंगल में काशी अमरनाथ के लेंस नीला नीला पर झूमे दिग्गज
प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ इस दीपावली पर आगामी 18 अक्टूबर पर रिलीज हो रही है । फ़िल्म की रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है फ़िल्म को लेकर दर्शको में उत्सुकता बढ़ गई है । यही वजह है कि रविवार को एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो में काशी अमरनाथ के एक गाने की गूंज सुनाई पड़ी । शो के दौरान जानी मानी अभिनेत्री नेहा पेंडसे के परफॉर्मेंस के बाद शो के जज मेगा स्टार रवि किशन स्टेज पर गए और काशी अमरनाथ के गाने लेंस नीला नीला पर परफॉर्म किया । रवि किशन का साथ दिया संगीतकार अनु मलिक और कॉमेडियन भारती ने और सभी प्रतियोगियों ने ।

सबने अपने अपने अंदाज में गाने पर ठुमका लगाया । उल्लेखनीय है कि 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉ नेहा शांडिल्य ने किया है जबकि फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । फ़िल्म में रवि किशन , निरहुआ , आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह , अनूप अरोरा , गौरी शंकर , सोनिया मिश्रा व नवोदित सपना गिल व तुषार मुख्य भूमिका में हैं । ———Uday Bhagat (PRO)