Rits Badiani A Beautiful Food Reviewer In Our Town

Rits Badiani  A Beautiful Food Reviewer In Our Town

Rits Badiani, an actress who is not only talented but also a very beautiful teenage girl, is now going to be a food reviewer. I think it would be interesting that an actress would be a food reviewer as she has already won a million of hearts with her stunning beauty and critical talent.  Rits Badiani is all set to her new venture as a food reviewer.

This teen actress Rits Badiani is a Rockstar must say! After proving her acting skills in several ads and movies that she has done, she is now all ready with her new venture as a food reviewer. We’ve all seen her rocking Instagram with her charisma as Rits Badiani and now with her amazing food reviewing skills as “Rits The Taster”. Yes! You heard it right, a new food reviewer in Town as RITS THE TASTER. Must say, what a delicious combination of an actor a  Food Reviewer. We wish her good luck and congratulate her for her new venture, Rits The Taster.

Mehandi Laga Ke Rakhna 2 Will Not Be Uploaded On Youtube A Bold Decision By Producers & Music Company

Mehandi  Laga Ke Rakhna 2 Will Not Be Uploaded On Youtube A Bold Decision By Producers & Music Company

यू ट्यूब पर रिलीज नही होगी मेहन्दी लगा के रखना 2 ,  – निर्माता और म्यूजिक कंपनी का बड़ा फैसला

डिजिटल क्रांति के इस दौर में आजकल लोग कही बैठकर कभी भी कोई भी फ़िल्म अपने मोबाइल पर आसानी से देख लेते है , ऐसे में सबसे बड़ा खामियाजा फ़िल्म निर्माताओं को उठाना पड़ता है क्योंकि दर्शक सिनेमा घर की ओर रुख ना करके फ़िल्म के यू ट्यूब पर रिलीज होने का इंतजार करते हैं । भोजपुरी फ़िल्म जगत को इससे इन दिनों काफी नुकसान हुआ है । दर्शको का एक बड़ा वर्ग यू ट्यूब पर फ़िल्म रिलीज होते  ही उसे हाथों हाथ उठा लेता है और हर फिल्म यू ट्यूब पर ट्रेंडिंग में आ जाती है । सिनेमा घरों से दर्शको की इसी बेरुखी को ध्यान में रखते हुए और उन्हें फिर से सिनेमा घरों की ओर जाने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्माता अनंजय रघुराज और चर्चित म्यूजिक कंपनी एंटर 10 ने बड़ा फैसला लिया है । पटना से पाकिस्तान , मेहन्दी लगा के रखना , मैं सेहरा बांध के आऊंगा जैसी साफ सुथरी और सुपर हिट फिल्म का निर्माण कर चुके अनंजय की मेहंदी लगा के रखना 2 इसी शुक्रवार रिलीज हुई है । मंजुल ठाकुर निर्देशित इस फ़िल्म को दर्शको का भरपुर प्यार मिल रहा है । फ़िल्म के गीत संगीत की भी काफी तारीफ हो रही है । इस फ़िल्म का डिजिटल राइट एंटर 10 म्यूजिक ने खरीदा है । एंटर 10 म्यूजिक के मनीष सिंहल ने बताया कि ट्रेलर और गाने को डिजिटल प्लेटफार्म पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिला है ऐसे में दर्शको को चाहिए कि वे बड़े पर्दे पर ही फ़िल्म का लुत्फ उठाये । उन्होंने कहा कि इसिलिये उन्होंने फैसला किया है कि फ़िल्म को यू ट्यूब पर फिलहाल रिलीज नही किया जाएगा । छह महीने बाद इसे रिलीज भी किया जाएगा तो पे एंड वॉच श्रेणी में रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि भोजपुरी की हर फिल्मे अगर इसी तरह रिलीज हो तो एक बार फिर से सिनेमा घर दर्शको से खचाखच भरे मिलेंगे ।

गौरतलब है कि प्रोड्यूसर अनंजय रघुराज की सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय चिंटू स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना – 2’ साल 2017 की सबसे बड़ी ब्‍लॉक बस्‍टर भोजपुरी फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ का सिक्‍वल है,    ‘मेंहदी लगा के रखना– 2’ का निर्माण अनन्‍या क्राफ्ट एंड विजन द्वारा किया गया है जिसके प्रजेंटर हैं आदि शक्ति इंटरटेंमेंट और त्रिमूर्ति इंटरटेंमेंट मीडिया। फ़िल्म में  प्रदीप पांडे चिंटू, ऋचा दीक्षित, यश कुमार, मनोज टाइगर, रजनीश झांजी, ज्‍योति पांडे, सोनू पांडेय और अंजना सिंह आदि की मुख्य भूमिका है । फ़िल्म की कहानी और डायलॉग  अरविंद तिवारी ने लिखी है जबकि पटकथा अरविंद तिवारी,मंजूल ठाकुर और अनंजय रघुराज का है । संगीतकार हैं  रजनीश मिश्रा और मधुकर आनंद जबकि गीतकार हैं राजेश मिश्रा,प्‍यारेलाल यादव, श्‍याम देहाती और आजाद सिंह। फ़िल्म की सह निर्माता हैं कुमकुम फिल्‍म्स और प्रचारक हैं उदय भगत व रंजन सिन्हा ।

Director Dheeraj Thakur’s New Film Champion Muhurat Performed In Mumbai

Director Dheeraj Thakur’s New Film Champion Muhurat Performed In Mumbai

शुरू हुई चैंपियन

भोजपुरी फ़िल्म में इन दिनों अच्छी कहानियों पर फ़िल्म बनने की शुरुआत हो चुकी है । इसी कड़ी में इंडिया ई कॉमर्स व जीविका फिल्म्स के बैनर तले निर्देशक धीरज ठाकुर की फ़िल्म चैंपियन की शुरुआत कर दी गई है । मुम्बई के पुष्पा विला में निर्माता वितरक अनिल काबरा ने नारियल तोड़कर व निर्देशक धीरज ठाकुर ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की । मुहूर्त पूजा के बाद फ़िल्म का पहला दृश्य अभिनेता राजकपूर शाही पर फिल्माया गया । इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए निर्माता अनिल काबरा व मधुवेन्द्र राय ने बताया चैंपियन एक बड़े कैनवास पर बन रही फिल्म है जिसमे मनोरंजन के सभी रंग मौजूद रहेंगे । आपको बता दें कि चैंपियन में भोजपुरी जगत की हॉट जोड़ी मेगा स्टार रवि किशन और हॉट केक अंजना सिंह , भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर वर्सटाइल एक्टर राजू सिंह माही और ग़दर 2 से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले किशन राय मुख्य भूमिका में हैं ।

  

राजू सिंह माही के अपोजिट हैं मोनिका रॉय जबकि किशन राय के अपोजिट हैं आयुषी तिवारी । इन सबके बीच आयटम क्वीन सीमा सिंह का अनोखा अंदाज भी चैंपियन में देखने को मिलेगा  फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में अनिल यादव , राजकपूर शाही , गोपाल राय , वंदिनी मिश्रा , संतोष श्रीवास्तव , रत्नेश बरनवाल , जे पी सिंह , दीपक सिन्हा , पुष्पा शुक्ला , हिमांशु , चंदन सिंह , रोहन सिंह , जय तिलक आदि है । फ़िल्म के लेखक है वीरू ठाकुर , संगीतकार है मधुकर आनंद , एस कुमार और अनुज तिवारी । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं इमरान अंसारी , एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा यादव । निर्माता अनिल काबरा और मधुवेन्द्र राय ने बताया कि मई में पूरी फिल्म की शूटिंग कंप्लीट कर ली जाएगी और दशहरा के आसपास फ़िल्म को रिलीज करने की योजना है।

————Uday Bhagat (PRO)

Director – Choregrapher Papu Khanna’s New Hindi Album Launched In Mumbai

Director – Choregrapher Papu Khanna’s New Hindi Album  Launched In Mumbai

आये हैं दूल्हा … लांच

निर्देशक कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना का नया हिंदी एलबम आये हैं दूल्हा दुल्हन ले जाएगा की भव्य लॉंचिंग मुम्बई में हुई । निर्माता अमित अग्रवाल के इस एल्बम में खुद अमित  दो चर्चित अदाकारा निधि झा और ऋचा गुजराती के साथ नजर आ रहे हैं । लॉंचिंग के मौके पर एलबम के सेड सॉन्ग को दिखाया गया जिसकी सभी ने तारीफ की । इस मौके पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए अमित अग्रवाल ने बताया कि वे बेहतरीन गानो की एक श्रृंखला तैयार कर रहे हैं और हर गाने में फ़िल्म जगत के चर्चित अदाकारा होंगे । निर्देशक पप्पू खन्ना ने बताया कि गाने की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उसकी शूटिंग खूबसूरत लोकेशन पर भव्य तरीके से किया गया है ।

उन खूबसूरत दृश्यों को कैमरे में कैद किया है दामोदर नायडू ने । उन्होंने आगे बताया कि एलबम में अपनी आवाज दी है रूप कुमार राठौड़ , विनोद राठौड़ , संजीव भिलंङे , शिवा और सोनू ने । एलबम के संगीतकार है प्रदीप जबकि गीतकार हैं नीरज राय । लूलिया के नाम से मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा ने बताया कि पप्पू खन्ना ने जब एलबम का कॉन्सेप्ट समझाया तो वह इसे लेकर काफी उत्साहित हो गई थी । पप्पू खन्ना ने बताया कि एलबम के अन्य गानो की शूटिंग जल्द की जाएगी ।

————Uday Bhagat (PRO)

Ghungat Mein Ghotala First Look Released On Auspicious Day Dhanteras

Ghungat Mein Ghotala First Look Released On Auspicious Day Dhanteras

धनतेरस पर घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक लांच  – 9 फरवरी को रिलीज होगी फ़िल्म

भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ की बतौर निर्माता उनकी अगली फिल्म घूंघट में घोटाला का फर्स्ट लुक धनतेरस के अवसर पर लांच कर दिया गया है साथ ही फ़िल्म की रिलीज डेट भी घोषित हो गई है। अभिनेता प्रवेश लाल यादव ने इसे निरहुआ एंटरटेनमेंट के फेसबुक पेज पर लांच किया है । घूंघट में घोटाला के पहले पोस्टर को देखकर ही लग रहा है कि यह ग्रामीण परिवेश की  एक कॉमेडी फिल्म होगी । निरहुआ इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता हैं दिनेश लाल यादव निरहुआ जबकि फ़िल्म की कहानी खुद निर्देशक मंजुल ठाकुर ने तैयार की है । फ़िल्म के संगीतकार हैं मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और श्याम देहाती ।

फ़िल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने जबकि संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है । फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता है हरिकेश यादव । घूंघट में घोटाला में प्रवेश लाल यादव , मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित, किरण यादव , संजय पांडे, तेज बहादुर यादव , आशीष सेन्द्रे , हेम लाल कौशल , रीमा सिंह , समर्थ चतुर्वेदी आदि मुख्य भूमिका में हैं । निर्माता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बताया कि घूंघट में घोटाला 9 फरवरी 2018 को सम्पूर्ण भारत मे एक साथ रिलीज होगी । निरहुआ ने बताया कि निरहुआ एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म बॉर्डर एक मल्टीस्टारर फ़िल्म होगी जिसकी शूटिंग नवंबर में की जाएगी । —-Uday Bhagat (PRO)

Priyanka Chopras Kashi Amarnarh Released With Bumper Response A Film Is War Against Drugs And Its Addictions

Priyanka Chopras Kashi Amarnarh Released With Bumper Response A Film Is War Against Drugs And Its Addictions

रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की काशी अमरनाथ

नशाखोरी  के खिलाफ आज से जंग शुरू

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर आज से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे रही है । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता हैं प्रियंका चोपड़ा , सिद्दार्थ चोपड़ा व डॉ नेहा शांडिल्य जबकि लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा । प्रियंका चोपड़ा की यह दूसरी भोजपुरी फ़िल्म है । पहली फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी । काशी अमरनाथ के बारे में निर्देशक संतोष मिश्रा ने बताया कि काशी अमरनाथ नशाखोरी के खिलाफ एक जंग है जो भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के इर्द गिर्द घूमती है ।

काशी अमरनाथ में जुबली स्टार निरहुआ जहां काशी की भूमिका में हैं वही अमरनाथ की भूमिका में हैं मेगा स्टार रवि किशन  । फ़िल्म में निरहुआ के ऑपोजिट लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे हैं जबकि रवि किशन के अपोजिट एक नई अभिनेत्री सपना गिल लांच हो रही है । अन्य प्रमुख कलाकारों में सुशील सिंह , अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर आदि मुख्य भूमिका में हैं । काशी अमरनाथ का संगीत काफी कर्णप्रिय है जिसे बनाया है मधुकर आनंद ने जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल कवि , आजाद सिंह व श्याम देहाती । काशी अमरनाथ की शूटिंग झारखंड के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है जिसे कैमरे में कैद किया है राकेश रोशन सिंह उर्फ प्रिंस ने । फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल हैं जबकि प्रचारक हैं उदय भगत , रंजन सिन्हा व संजय पुजारी ।

Film FIRAUTIBAAZ with Rishi Bhutani, Mahira Sharma & Kajal Chauhan launched

Film  FIRAUTIBAAZ  with Rishi Bhutani, Mahira Sharma & Kajal Chauhan launched

A thriller film “FIRAUTIBAAZ” based on kidnapping and ransom launched on 14th October 2017, at Country Club, Andheri west, in very joyfully mood, inspite of heavy rainfall in Mumbai city.

Film is being produced under the banner of Radhika G Films, produced by R.S.Gupta, co-produced by Triloki Prasad and Jassi, direction by Abhinav Anand Nirala, writer Prashant Manpuri, music by Rishi Dutta and casting director is Kuldeep Raikwar.

Film stars Rishi Bhutani (upcoming movie RAMRATAN), Vikas Bangar, Mahira Sharma, Kajal Chauhan, Gulshan Pandey (Crime Petrol fame), Amit Lekhwani, Dharmendra Kumar & child artist Ishlin Prasad.

Film will go on floor in November 2017 with a 45 days start to finish schedule in Mumbai.

ऋषि भूटानी, माहिरा शर्मा व काजल चौहान के बीच “फिरौतीबाज़” का हुआ आगाज़

सिनेप्रेमियों के मनोरंजन हेतु निर्माण की जा रही थ्रिलर, रोमांचक हिंदी फ़िल्म “फिरौतीबाज़” का मुहूर्त मुंबई के अन्धेरी पश्चिम स्थित  ‘कंट्री क्लब’ में जबरदस्त बारिश के बावजूद बेहद उम्दा ढंग से सम्पन्न हुआ।

अपहरण और फिरौती पर आधारित इस फ़िल्म का निर्माण ‘राधिका जी फिल्म्स’ के बैनर के तहत हो रहा है, निर्माता आर एस गुप्ता हैं, सह-निर्माता त्रिलोकी प्रसाद और जस्सी हैं, निर्देशक अभिनव आनंद निराला, लेखक प्रशांत मनपुरी, संगीत ऋषि दत्ता और कास्टिंग डायरेक्टर कुलदीप रायकवार हैं।

फ़िल्म के सितारे ऋषि भूटानी (फ़िल्म रामरतन अभिनेत्री डेज़ी शाह के संग आ रही है),  माहिरा शर्मा, काजल चौहान, विकास बाँगर, अमित लेखवानी, धर्मेंद्र कुमार, गुलशन पांडेय एवं बाल कलाकार इश्लीन प्रसाद हैं। फ़िल्म की शूटिंग नवंबर में 45 दिनों के शेड्यूल में उम्दा तकनीकी के साथ सम्पूर्ण की जाएगी।

———-Ramchandra Yadav (PRO)

CONGRATS AND SALUTE TO  DIRECTOR V. V. MENON FOR THIS  WONDERFUL HORROR FILM  HAUNTED VILLA LONAVALA 

THE ONE OF THE BEST HORROR MOVIE ” HAUNTED VILLA LONAVALA ” !

RELEASING ON DECEMBER…SAVE GIRL CHILD…& …STOP CRIME AGAINST WOMEN..!

THIS IS THE SOCIAL MESSAGE MOVIE…. A MUST WATCH MOVIE FOR MASSES AND CLASSES AS WELL.

https://youtu.be/Aua67tMcAaU

GLOBAL ADVERTISERS’ ANOTHER MEGA EVENT AS OUTDOOR PARTER FOR  MISS DIVA EVENT

GLOBAL ADVERTISERS’ ANOTHER MEGA EVENT AS OUTDOOR PARTER FOR  MISS DIVA EVENT

The Showman with Midas Touch Mr Sanjeev Gupta of Global Advertisers is outdoor partner for Miss diva event of TOI GROUP WAS HIGHLY ACCLAIMED  BY MEDIA AND PUBLIC .

GLIMPSES FROM Yamaha Fascino Miss Diva 2017  held at

Sahara Star, Mumbai.  on  11th Oct 2017

  

 

Santosh Mishra – Kashi Amarnath Film Is About Awarness of social Issues

Santosh Mishra – Kashi Amarnath Film  Is About Awarness of  social Issues

सामाजिक मुद्दों का ताना बाना है काशी अमरनाथ  — संतोष मिश्रा

सर्वाधिक सफल लेखक और तेजी से उभरे निर्देशक संंतोष मिश्रा ने भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की बहती बयार को एक नयी गति प्रदान की है। “पटना से पाकिस्तान तक” में जहां भोजपुरी फिल्मों को एक तीक्ष्ण धार से परिचित कराया, वहीं  ” बम बम बोल रहा है काशी” से इस फिल्मोद्योग का कैनवास बड़ा किया। वही संंतोष मिश्रा  “काशी अमरनाथ”  को लेकर फिर चर्चा में हैं।

◆ किस प्रकार की फिल्म है  “काशी अमरनाथ” ?

★ यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो कई सामाजिक संदेश भी देती है।

◆ किन किन बातों को मुुुद्दा बनाया गया है ?

★ भू माफिया, गुटखा माफिया के खिलाफ जंग है। स्वच्छता  अभियान के समर्थन में जन जागृति फैैैलाने की कोशिश की गई है। गुटखा कितना खतरनाक, जानलेवा है, इस पर चर्चा है।

◆ भू माफिया के साथ गुटखा माफिया का क्या कनेक्शन  है ? फिर इनके बीच ये स्वच्छता अभियान कहाँ से आ जाता है ?

★ मूल रूप में यह कहानी एक भू खंड को लेकर ही शुरू होती है। काशी ( दिनेश लाल) उस पर अस्पताल बनाना चाहता है। लेकिन, उसी ज़मीन पर आम्रपाली दुबे की नजर है । आम्रपाली से उनके भाई  अमरनाथ (रवि किशन) बहुत प्यार करते हैं । अब बात भूमि के सही गलत इस्तेमाल पर आकर  टिक जाती है।

◆ और ये स्वच्छता अभियान  ?

★ ये सरकारी अभियान नहीं है। इसमें हमने बताया है कि गुटखा खाकर लोग अपना जीवन तो संकट में डालते ही हैं, जहां होते हैं, वहां का वातावरण दूषित कर देते हैं।

◆ दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ?

★  दोनों के लिए मैं घरेलू हूँँ।  रविजी ने मुझे जबरदस्ती डायरेक्टर बनाया। ” कईसन पियवा के चरित्तर बा ” में उनके कहने पर ही मैंने निर्देशन की कमान संभाली। और दिनेशजी का तो पसंदीदा लेेेखक मैं  ही था। मेरी दोनों सुुुपर हिट फिल्मों ( पटना से पाकिस्तान   और  बम बम बोल रहा है काशी) के हीरो वही तो थे।

◆ दिनेशलाल के साथ आम्रपाली तो रवि किशन के संग एक नयी लड़की क्यों ?

★ ये इस कंपनी की पॉलिसी है कि हर फिल्म से कोई ना कोई लांच हो । चाहे वो एक्ट्रेस या एक्टर ।  ‘बम बम….’ में भी एक नई लड़की अंतरा बनर्जी को अवसर दिया गया था।

◆ और कुछ अच्छी बातें जो इस फिल्म में है ?

★ झारखंड का छाऊ नृत्य है। आठ सुंदर गाने हैं मगर, आईटम नंबर नहीं है। पर, फिल्म आपको हिलने नहीं देगी। दीपावली मेें ये सारी चीजें देखने को मिल जायेेंगी।

◆ “काशी अमरनाथ” के बाद ?

★ दिनेश जी के साथ ‘” बोर्डर'” ।

 

Kashi Amarnath Releasing 18th October 2017

Kashi Amarnath Releasing 18th October 2017

18 अक्टूबर को दीवाली पर रिलीज होगी ‘काशी अमरनाथ’

सामाजिक मुद्दों पर आधारित है फ़िल्म

पटना,15 अक्टूबर 2017:  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बैनर की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘काशी अमरनाथ’ दीपों के पर्व दीवाली के अवसर पर18 अक्टूबर को सम्पूर्ण भारत में एक साथ रिलीज हो रही है। इसकी जानकारी आज पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ मधु चोपड़ा, निर्माता सिद्दार्थ चोपड़ा, डॉ नेहा शांडिल्य और लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने दी। उन्‍होंने बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में एंटरटेनमेंट के साथ – साथ स्‍वच्‍छ भारत अभियान का संदेश भी होगा।

‘काशी अमरनाथ’ का निर्माण प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्‍म में मेगा स्टार रवि किशन, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री  आम्रपाली दुबे और सपना गिल मुख्‍य भूमिका में हैं। सपना गिल ‘काशी अमरनाथ’ के जरिए भोजपुरिया पर्दे पर कदम रख रही हैं। संवाददाता सम्‍मेलन में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि पर्पल पेबल पिक्चर्स लगातार भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ अन्य क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण करती रहेंगी।

वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेगा स्‍टार रवि किशन ने अपनी भूमिका के बारे में बताया कि ‘काशी अमरनाथ’ में वे एक उद्द्योगपति की भूमिका में हैं, जो अपनी बहन आम्रपाली दुबे से बहुत प्यार करता है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और डॉ मधु चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि भोजपुरी फिल्मों का नाम आते ही लोगो की प्रतिक्रिया कुछ अच्छी नहीं रहती, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जब फ़िल्म निर्माण कंपनी की शुरुआत की तो उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म भोजपुरी ही बनाई। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही यह भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए भी खास बात है।

जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने बताया कि ‘बम बम बोल रहा है काशी’ के बाद पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है और दोनों में उनके किरदार का नाम काशी है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म में अपने दोस्त की मौत गुटखा खाने से होने के बाद वे कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण का संकल्प और गुटखे के खिलाफ जंग छेड़ देते हैं। निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य ने भी फिल्‍म की तारीफ की और बताया कि काशी अमरनाथ सामाजिक सरोकार ,नशाबंदी और स्वच्छय  भारत अभियान के इर्द गिर्द घूमती है ।

फ़िल्म के लेखक-निर्देशक संतोष मिश्रा ने  बताया कि फ़िल्म का सब्जेक्ट और सभी किरदारों का अभिनय इस फ़िल्म की यू एस पी है। उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ के संगीतकार मधुकर आनंद,गीतकार प्यारे लाल कवि, श्याम देहाती और आजाद सिंह हैं।  फ़िल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर रवि शंकर जायसवाल और प्रचारक उदय भगत,रंजन सिन्हा और संजय पुजारी हैं । फ़िल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक ने रिलीज किया है जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है ।   —–Uday Bhagat (PRO)

Urmilla Kedia Of Kedia Foundation Organised Bhaagwat Katha In Kharghar

Urmilla Kedia Of Kedia Foundation Organised Bhaagwat Katha In Kharghar

खारघर के पावन स्थान पर विजयादशमी के पावन पर्व पर केडिया फाउंडेशन की प्रमुख उर्मिला केडिया द्वारा भगवत कथा का आयोजन किया गया.

पूज्य कथाकार श्री गोपाल शर्मा जी (ठाकुर जी) वृन्दावन से मुंबई पधारे और इस कथा को सम्पूर्ण कर इस धरा को पवित्र किया.

इस मौके पर कई बड़ी हस्तिया पहुंची जिसमे ACP चंद्रकांत जोशी, किशोर झटकीया और निर्देशक दीपक सारस्वत मौजूद रहे.

७ दिन ये आयोजन बड़े जोश के साथ चला,  कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मणि विवाह जैसे बड़े आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाये गए।

    

NGO की प्रमुख उर्मिला केडिया ने व्यवस्थित तरीके से पूरा आयोजन सफल बनाया, साथ ही प्रेमा सरोगी,कुसुम केडिया, सुरेश केडिया,कन्हैया केडिया, आशीष केडिया, राघव कड़िया, संतोष केडिया ने अपना भरपूर योगदान दिया, और इस पावन कथा में चार चंद लगा दिए.

७ दिन चले इस प्रोग्राम में भक्त गण काफी झूमते हुए नजर आये. संगीत और कान्हा के अनूठे प्रसंगो से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया.

विजयदशमी का पर्व था,सभी लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और अपना अपना योगदान भी दिया.

कथा सम्पूर्ण होते ही पूज्य ठाकुर जी सभी को आशीष देकर बृन्दावन को प्रस्थान किये ।

« Previous Entries Next Entries »

line
footer
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes