Posted by admin on Oct 16th, 2017 | Comments Off on Urmilla Kedia Of Kedia Foundation Organised Bhaagwat Katha In Kharghar
खारघर के पावन स्थान पर विजयादशमी के पावन पर्व पर केडिया फाउंडेशन की प्रमुख उर्मिला केडिया द्वारा भगवत कथा का आयोजन किया गया.
पूज्य कथाकार श्री गोपाल शर्मा जी (ठाकुर जी) वृन्दावन से मुंबई पधारे और इस कथा को सम्पूर्ण कर इस धरा को पवित्र किया.
इस मौके पर कई बड़ी हस्तिया पहुंची जिसमे ACP चंद्रकांत जोशी, किशोर झटकीया और निर्देशक दीपक सारस्वत मौजूद रहे.
७ दिन ये आयोजन बड़े जोश के साथ चला, कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मणि विवाह जैसे बड़े आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाये गए।





NGO की प्रमुख उर्मिला केडिया ने व्यवस्थित तरीके से पूरा आयोजन सफल बनाया, साथ ही प्रेमा सरोगी,कुसुम केडिया, सुरेश केडिया,कन्हैया केडिया, आशीष केडिया, राघव कड़िया, संतोष केडिया ने अपना भरपूर योगदान दिया, और इस पावन कथा में चार चंद लगा दिए.
७ दिन चले इस प्रोग्राम में भक्त गण काफी झूमते हुए नजर आये. संगीत और कान्हा के अनूठे प्रसंगो से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया.
विजयदशमी का पर्व था,सभी लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और अपना अपना योगदान भी दिया.
कथा सम्पूर्ण होते ही पूज्य ठाकुर जी सभी को आशीष देकर बृन्दावन को प्रस्थान किये ।
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Kashi Amarnath Is Entertaining & Awareness Film Ravi-Kishen
मनोरंजन के साथ संदेश देती है “काशी अमरनाथ” — रवि किशन
भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के सूत्रधार कलाकार रवि किशन आजकल प्रियंका चोपड़ा की नयी फिल्म ” काशी अमरनाथ ” के प्रोमोशन को लेकर व्यस्त हैं। हिन्दी में “लखनऊ सेंट्रल” के बाद अब “जूली 2” में दिखेंगे। तेलुगू में चिरंजीवी के साथ कर रहे हैं एक बहुत बड़ी फिल्म। लेकिन, सब बाद में, पहले भोजपुरी। क्यों भला ? चलिए, रवि किशन से ही पूछते हैं :

◆ हिन्दी में इतनी बड़ी फिल्म “मुंबई सेंट्रल” आपने की है, “जूली 2” भी आ रही है। चिरंजीवी के साथ दो सौ करोड़ की फिल्म सामने हैं; फिरभी भोजपुरी के लिए मरे जा रहे हैं ?
★ क्योंकि पहचान हमारी भोजपुरी से ही बनी है। और इस फिल्म को लेकर तो मैं बेहद उत्साहित हूं।
◆ ऐसा क्या है इस फिल्म में ?
★ कमाल की फिल्म है “काशी अमरनाथ”। इसमें क्या नहीं है… एक्शन भरपूर, रोमांच और रोमांस दोनों ही नये अंंदाज में। लेकिन, इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका कथानक है, जो मनोरंजन के साथ संदेश भी देता है। दर्शकों को जागरूक करता है।
◆ कैसे जागरूकता फैलाती है ये फिल्म ?
★ काशी के रूप में दिनेश एक भूखंड पर अस्पताल बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। इधर मैं अमरनाथ, उसी ज़मीन पर गुटखा की फैक्टरी लगाने के जुगाड़ मेें लग जाता हूँ।
आगे इसमें गुटखा के सेवन से होनेवाले नुकसान को बड़ी
सहजता से दिखाया गया है, जन जागृति जगाने की कोशिश की गई है और बड़े प्रभावी ढंंग से की गई है ।
◆ इसके लिए किसे धन्यवाद देंगे ?
★ सबसे पहले तो मधु (चोपड़ा) मैडम को, जिन्होंने इस तरह की फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संंतोष तो धन्यवाद के पात्र हैं ही। इस बंदे की योग्यता को पहले मैंने ही परखा और “कईसन पियवा के चरित्तर बा” में लेखक के साथ साथ जबरदस्ती निर्देशक बनाया ।
◆ और कोई नई बात ?
★ यही कि मधु चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा (मां बेटी) जैसी शख्सियत अगर हमारे साथ हैं, उनका सहयोग, मार्गदर्शन है फिर तो भोजपुरी सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले जाने से कोई नहीं रोक पायेगा।
◆ और दूसरी गतिविधियां ?
★ उत्तर प्रदेश और झारखंड के फिल्म बोर्ड से जुड़ा हूँ। उसके लिए भी भागना पड़ता है।
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Cinegoers Eagerly Waiting For The Release of Priyanka Chopras Kashi Amarnath
काशी अमरनाथ ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस की गरमी
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म काशी अमरनाथ के रिलीज की तारीख ज्यों ज्यों निकट आ रही है दर्शको में उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है । दर्शको की उत्सुकता का आलम यह है कि सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट कर अपनी बेसब्री का इजहार कर रहे हैं । उल्लेखनीय है कि काशी अमरनाथ दीपावली के अवसर पर बिहार झारखण्ड , यू पी, दिल्ली , नेपाल , मुम्बई और गुजरात मे 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है । पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता है प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा और डॉक्टर नेहा शांडिल्य जबकि निर्देशक हैं संतोष मिश्रा ।

काशी अमरनाथ की खासियत है कि इस फ़िल्म में लंबे अरसे के बाद मेगा स्टार रवि किशन व जुबली स्टार निरहुआ आमने सामने होंगे । फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में आम्रपाली दुबे , सुशील सिंह , अनूप अरोरा , सोनिया मिश्रा , गौरी शंकर और नवोदित सपना गिल व तुषार आदि हैं । काशी अमरनाथ के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल , को प्रोड्यूसर है डॉ नीला अखौरी , तकनीकी निर्देशक हैं संजीव बोहरपी , प्रचारक हैं उदय भगत, रंजन सिन्हा व संजय पुजारी । फ़िल्म के गाने को रिलीज किया है ज़ी म्यूजिक ने , जिन्होंने इसी फिल्म से भोजपुरी फ़िल्म जगत में कदम रखा है । फ़िल्म के सभी गाने लोगो की जुबान पर हैं । —-Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Mega Star Ravi Kishens Mukabaaz Being Shown In Maimi Film Festival
मामी फेस्टिवल में रवि किशन की मुक्काबाज
मामी फ़िल्म फेस्टिवल में मेगा स्टार रवि किशन की फ़िल्म मुक्कबाज दिखाई जा रही है । उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को रिलीज हो रही मुक्काबाज का प्रदर्शन कांस फेस्टिवल में किया गया था जहां लोगो ने फ़िल्म की काफी तारीफ की थी ।

निर्देशक अनुराग कश्यप की मुक्काबाज में रवि किशन एक दलित बॉक्सर की भूमिका में हैं । मामी फ़िल्म फेस्टिवल में मुक्काबाज ओपनिंग फ़िल्म है । मुम्बई के लिबर्टी थियेटर में देश विदेश की 200 से भी अधिक फिल्मे दिखाई जाएगी ।—–Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Yusuf Qasmi – Punjab Govt. Not Supporting Me To Perform Drugs Awareness Program
Founder of Smita Patil Street Theatre said that since last year December when he was a part of popular Rajya SabhaTV program” Guftgoo ” where he said that he want to create awareness through his street play ANTH, (which is listed constantly 5times in Limca Book of records ) in schools and colleges of Punjab.
“I tried calling Deputy commissioner of Jalandhar ,Ludhiana, Bhatinda and also some NGO persons in Amritsar etc (plz see Pics ) but no one responded properly .



Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Abhishek Movies World Brings Album – Saddnes Of Oye
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है।
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है। ” सैडनेस ऑफ़ ऑय ” जिसमे अपनी मधुर आवाज गुंजन मिश्रा ने दी यह ” सूफी ” सांग है , वह रायपुर की रहने वाली है सिंगिंग और डांसिंग का उन्हें बचपन से ही शौक है।


गुंजन रॅप सांग भी करती है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड से डेब्यू करने जा रही है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रीजनल गानो के साथ साथ हिंदी गानों की भी शुरुआत कर दी है। अभिषेक मूवीज वर्ल्ड नए कलाकारों को बढ़ावा देता है जिसे वो अपने टैलेंट को बढ़ावा दे सके। Akhlesh Singh (PRO)
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Abhishek Movies World Bring Saddnes Of Love Album
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है।
अभिषेक मूवीज वर्ल्ड प्रेमी और प्रेमिकाओं के लिए दर्द भरे गीत ला रहा है। ” सैडनेस ऑफ़ ऑय ” जिसमे अपनी मधुर आवाज गुंजन मिश्रा ने दी यह ” सूफी ” सांग है , वह रायपुर की रहने वाली है सिंगिंग और डांसिंग का उन्हें बचपन से ही शौक है।

गुंजन रॅप सांग भी करती है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड से डेब्यू करने जा रही है अभिषेक मूवीज वर्ल्ड रीजनल गानो के साथ साथ हिंदी गानों की भी शुरुआत कर दी है। अभिषेक मूवीज वर्ल्ड नए कलाकारों को बढ़ावा देता है जिसे वो अपने टैलेंट को बढ़ावा दे सके। ———-Akhlesh Singh (PRO)
Celebs and Socialites enjoy the three-day event GLITTER, India’s Largest Pre-Festive, Wedding & Lifestyle Exhibition
11th October 2017, Mumbai: GLITTER, India’s most revered Pre-Festive, Wedding and Lifestyle exhibition completed its 13th successful years on 8th October 2017 at JW Marriott Hotel, Juhu with a stupendous response from visitors across three days.
Renowned ActressBhumiPednekar inaugurated Day 1 of GLITTER 2017 amongst much fanfare. She was extremely excited to be a part of the exhibition. Her love for shopping was evident as she was in awe with the collections on display while visiting various exhibitors. Actress Bharati Singh enjoyed the display on Day 2 while shopping for her wedding scheduled in December 2017. Day 2 also witnessed the presence ofLaal Rang fame, Meenakshi Dixitas well. Day 3 was a grand affair with Popular TV faces like SangitaChauhan (EkShringaar-Swabhiman, Colors); Priyamvada Kant (Tenali Rama, Sab TV) and Actor MreenalDeshraj (Ishqbaaz, STAR PLUS)visiting to shop for the coming festive season.

Ideated by ABEC Exhibitions & Conferences Pvt. Ltd., GLITTER has carved its niche and amazed the fashion city Mumbai once again with its splendid showcase. It has indeed taken the experience and standard notches higher by hosting over 100 exceptional brands like Ritu Kumar, Jaya Misra, Warp-N-Weft, S&S Couture, Sanzany, Argento, Reyna Mirchandani, Maalka Fine Jewellery, The Cappuccino Collection, Rajeev Mehta and Tyaani to name a few. The exhibition witnessed a humongous footfall and the exhibitors saw a gigantic response from the fashion connoisseurs at the exhibition.
GLITTER also unveiled a premium bridal pavilion, “GLITTER Runway – A style for every story”. This section displayed an eclectic mix of products from all over India in Bridal Trousseau, Ethnic & Western Couture and Pret a Porter.

Bulbeer Gandhi, Lifestyle Event Director, ABEC Exhibitions & Conferences Pvt. Ltd. shares, “The 13th edition of ‘GLITTER’ was a curated marketplace for the premium and emerging innovators of the Lifestyle and Fashion industry. As organizers, we are committed to promote brands with an edge. I am extremely delighted that we have effectively curated and have created GLITTER to be this must to go luxury event and experience fashion &jewellery trends, like never before. The success of any exhibition lies in its contented exhibitors, and I am glad GLITTER 2017 achieved the same effortlessly”.
With GLITTER 2017’s triumphant success, ABECL is excited to prep for their next exhibition, SHAGUNto be held on 19th, 20th and 21st January, 2018 at Hotel JW Marriott, Juhu. SHAGUN will a premium Wedding and Lifestyle exhibition and will be a key market place for over 100 fashion and jewellery designers.
About ABEC Exhibitions and Conferences Pvt. Ltd. (ABECL)
ABEC Exhibitions and Conferences Pvt. Ltd. is the ruling monarch of the Indian private exhibition sector, bestowing excellence from Concept to Completion! Established in 1993, ABECL has conceptualized over 70 shows across 10 verticals in over 19 major cities pan India and are the pioneers in the Indian trade exhibition and conference market. Today, with persistent commitment to excellence and innovation ABECL has become the largest private sector organizer of International Shows with almost 10{61307dbfb632870ba326f6322853bd3ffea5b163e9c789324eea2723926c15c1} share of the Indian Exhibition Market. ABECL hosts leading trade shows for different segments such as building materials, design and architecture; oil, gas and energy; lifestyle; travel and tourism; hospitality; real estate; health & fitness and security and protection.
For more information, please visit: http://www.abec.asia/
Robby Wells, the U.S. Democratic Party’s Presidential candidate for the 2020 elections made an impromptu visit to the hip and happening night club in Lokhandwala recently at Off the Grid Lounge.
The promoters, led by Capt. Avinash, Ms. Candy and the others welcomed Mr. Wells with live music along with food and drinks on the house for all those assembled in there.

Capt. Avinash quipped, “The Mumbai night-life is considered amongst the very best in the world and the city is also known as the ‘Maximum City” or ‘the City that doesn’t sleep’. Bollywood themed nights are common and the same is increasingly becoming popular the world over. It was a pleasure to have hosted such a dynamic and lively person like Mr. Wells and we wish him success in his RiseUp campaign for the 2020 elections.”






Mr. Wells enthralled everyone present with shaking a leg with the hosts and other guests like Mr. Bright Yogesh Lakhani, Aneel Murarka, Ganesh Hegde, Abhishek Awasthy, Longines Fernandez, Akbar Sami, Mahesh Tapassi, Satish Reddy, Binu Thankappan , Chaitanya,Candy Brar and others.
PR SOHEL
Posted by admin on Oct 13th, 2017 | Comments Off on Actor Samarth Chaturvedi – Interesting Jouney From Hero To Villain
नायक से खलनायक तक का सफर बहुत ही दिलचस्प है समर्थ चतुर्वेदी का
फिल्म जगत का एक ऐसा नायब हीरा, जिसने फर्श से अर्श तक सफर कंकड़ी व पथरीली राहों को शबनम सी नम्र बनाते हुए तय किया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हरफनमौला अभिनेता समर्थ चतुर्वेदी की, जिन्होंने अपना फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर हीरो छत्तीसगढ़ी फिल्म से की। तदोपरांत भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किये और बतौर हीरो कई फिल्में देने के साथ साथ अब वे अपना मुकम्मल स्थान बना चुके हैं। उन्होंने अपने आपको ऐसा तराशा है कि आज वे हर किरदार में सहज ही ढल जाते हैं। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 10 मई को जन्में समर्थ चतुर्वेदी ने भोपाल में रहकर 16 साल तक रंगमंच किया और अभिनय बारीकियाँ सीखी। रंगमंच में उनके गुरु श्री के जी त्रिवेदी, आलोक चटर्जी, सत्यव्रत रावत, विभा मिश्रा, जयंत देशमुख, अनूप जोशी रहें हैं। रंगमंच के कलाकार होने की वजह से ही वे किसी भी किरदार को जान फूंक देते हैं। उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की है, सबमें उनकी भूमिका काफी असरदार रही है। उन्हें 2010 में मध्य प्रदेश शासन के सांस्कृतिक मंत्री के हाथों से ’मध्य प्रदेश गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया था।


उल्लेखनीय है कि समर्थ चतुर्वेदी ने फिल्मी सफर की शुरुआत सन 2001 में बतौर हीरो छत्तीसगढ़ी फिल्म ’परदेशी के मया’ से की, वह वहाँ की सुपर डुपर हिट फिल्म रही है। छत्तीसगढ़ की लता मंगेशकर कही जाने वाली ममता चंद्राकर के पति प्रेम चंद्राकर फिल्म के निर्देशक थे। मुंबई आने पर समर्थ ने 2004 में पहली भोजपुरी फिल्म ’बलमा बड़ा नादान’ की, जिसमें उनकी नायिका थी दिव्या देसाई (जिन्हें अब रश्मि देसाई के नाम जाना जाता है)। इस फिल्म के निर्देशक भोजपुरी के सुपरस्टार और हिन्दी सिनेमा के जाने माने कलाकार सुजीत कुमार थे। इसके बाद 2005 में फिल्म ’गंगा मइया तोहे चुनरी चढाईबो’ आई, नायिका थी रानी चटर्जी। उसी साल उनकी फिल्म ’गोधन’ भी रिलीज हुई, जिसमे उनकी नायिका सीमा पांडेय थी। 2005 में ही उनकी फिल्म ’पिया पिया बोले जिया’ बनी थी, जो प्रदर्शित नहीं हो पाई। 2006 में उनकी तीन फिल्म प्रदर्शित हुई ’होगी प्यार के जीत’ जिसमें नायिका चाँदनी चोपड़ा, ’नचनिया एक तमाशा’ नायिका गुजंन कपूर तथा ’गजब भइल रामा’ जिसमें नायिका रश्मि देसाई थी और साथ में हिन्दी फिल्मों के जानेमाने कलाकार ’राहुल रॉय’ थे। 2007 में उनकी तीन फिल्म प्रदर्शित हुई ’रक्षाबंधन’ जिसमें नायिका थी सीमा मालिक, ’जय संतोषी माता’ नायिका प्रीती जैन तथा ’भइल प्यार नचनिया से’ जिसमें नायिका चाँदनी चोपड़ा थी। इतना ही नहीं समर्थ चतुर्वेदी ने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिन्दी फिल्में भी की हैं।








2007 में हिन्दी फिल्म ’कॉकटेल द डेडली कॉम्बिनेशन’, 2013 में ’जिन्दगी जलेबी’, 2015 में दो फिल्म ’डांस दोस्ती और प्यार’, तथा ’सीडी कांड’ रिलीज हुई थी। उन्होंने हिन्दी फिल्म सहित लगभग 70 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। सिनेमा के रुपहले परदे के साथ-साथ छोटा परदा टेलीविजन में भी उन्होंने काम किया है। ’ई टीवी मध्यप्रदेश’ टीवी चैनल पर प्रसारित 2 साल (2001- 03) तक एक प्रोग्राम किया जिसका नाम था ’जनता एक्सप्रेस’। ’दूरदर्शन’ का धारावाहिक ’अधूरा बंधन’, ’मुआवजा’, ’दूर किनारे मिलते हैं’, ’कलर्स’ टीवी चैनल का धारावाहिक बालिका वधू’ में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वक्त के नये दौर के साथ चलते हुए समर्थ चतुर्वेदी ने अपने आपको सिने जगत में नये रूप में पेश किया और वह रूप था खलनायकी का। सन 2011 में फिल्म निर्देशक शाद कुमार निर्देशित भोजपुरी फिल्म ’त्रिनेत्र’ से बतौर खलनायक एक नये सफर का आगाज हुआ। इसके बाद ’बीवी नम्बर 1, लाल दुप्पटा मल मल का, टाईगर, संसार, तेरी कसम, बनारस वाली, धरती के लाल करेला कमाल, बेताब, राजा बाबू , बम बम बोल रहा हैं काशी, दरोगा बबुनी, प्रेम के दुश्मन, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ आदि कई भोजपुरी फिल्मों में अलग-अलग रूप में अवतरित हुए हैं। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्में दुल्हन गंगा पार के, घूँघट में घोटाला, आर पार के माला चढ़ईबो गंगा मईया, अग्नि साक्षी, धर्म युद्ध आदि हैं, इसके अलावा जल्द ही वे हार्डकोर विलेन के रूप में एक मेगा बजट की भोजपुरी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। —Uday Bhagat (PRO)

गोवा में सी सी एल का आगाज
कर्टन रेजर में भोजपुरी दबंग ने जीता दिल
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग यानी सी सी एल के अगले सीजन का आगाज हो चुका है और भोजपुरी कलाकारों की टीम भोजपुरी दबंग पूरे जोश खरोश के साथ इसकी तैयारी में जुट गए हैं । कप्तान मनोज तिवारी , उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ और टीम के मेंटर रवि किशन के नेतृत्व में टीम इस बार पूरे जोश खरोस के साथ मैदान में उतारने को तैयार है । मंगलवार को गोवा में सी सी एल के इस सीजन की घोषणा की गई ।
9 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले सी सी एल में इस बार हर मैच दस दस ओवर का होगा । सी सी एल में टोटल 8 टीम हिस्सा ले रही है और टोटल 28 लीग , दो सेमीफाइनल और एक फायनल खेला जाना है। समारोह में भोजपुरी दबंग के उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ के नेतृत्व में प्रवेश लाल यादव, विक्रांत सिंह , आदित्य ओझा , उदय तिवारी , आम्रपाली दुबे और स्नेहा ने अपने अंदाज से सभी टीम के कलाकार खिलाड़ियों का दिल जीत लिया ।

इस मौके पर निरहुआ ने कहा कि सी सी एल कलाकारों के लिए एक महापर्व है जिसमें हर राज्य के कलाकार इकट्ठा होकर इस त्योहार को मनाते हैं । इस सीजन में सी सी एल 10 ओवर का हो गया है , इस पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि इतना ओवर तो खुद उनके कप्तान मनोज भैया ही खेल लेंगे । निरहुआ की इन बातों पर हॉल में देर तक तालियों की आवाज गूंजती रही । उल्लेखनीय है कि भोजपुरी सितारों की टीम भोजपुरी दबंग को तीन साल पहले सी सी एल में शामिल किया गया था । तीनो सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था । इस साल टीम के और भी अच्छा करने की उम्मीद है क्योंकि भोजपुरिया सितारों ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज प्रिमियर लीग अर्थात बी आई पी एल के तहत तीन अलग अलग टीम बनाकर प्रेक्टिस भी शुरू कर दी है । भोजपुरी दबंग के उपकप्तान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गोवा इवेंट का फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है । फ़ोटो में निरहुआ के साथ प्रवेश लाल यादव , विक्रांत सिंह , आदित्य ओझा , उदय तिवारी और आम्रपाली दुबे विभिन्न पोज में दिख रहे हैं । -Uday Bhagat (PRO)
रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर लॉन्च
एक्शन और लवर बॉय के रूप में दिखे अरविंद अकेला कल्लू
लेखक निर्देशक प्रमोद शास्त्री की बहुचर्चित फ़िल्म रब्बा इश्क़ ना होवे का ट्रेलर याशी म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया । सिनेमा घरों में रिलीज से पहले बनाये गए इस ट्रेलर में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू का जबर्दरस्त एक्शन तो दिखाया ही गया है साथ ही दो दो खूबसूरत बाला रितु सिंह और कनक यादव के साथ उनके रोमान्स का भी बखूबी चित्रण किया गया है ।

खलनायक अवधेश मिश्रा , देव सिंह के खतरनाक अंदाज़ के बीच मनोज टाईगर को एक सीधे साधे पुजारी के रूप में दिखाया गया है । अपने प्यार को पाने की जिद इस ट्रेलर में साफ साफ दिख रहा है ।
उल्लेखनीय है कि रियल एंटरटेनमेंट व शगुन एसोसिएट के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं जबकि प्रस्तुतकर्ता हैं गौतम सिंह , निर्मात्री हैं कनक यादव और सह निर्माता हैं आनंद श्रीवास्तव । रब्बा इश्क़ ना होवे के लेखक प्रमोद शास्त्री व एस के चौहान है जबकि गीतकार है मनोज मतलबी, एस के चौहान , श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी के गीतों को संगीत से संवारा है संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने । फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं नीटू इकबाल , एक्शन निर्देशक हैं हीरा यादव , नृत्य निर्देशक हैं संजय कोरबे, कला निर्देशक हैं अशोक विश्वकर्मा जबकि प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में युवा सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू , रितु सिंह , कनक यादव , मिट्ठू मार्शल, मनोज टाईगर, हर्ष ठाकुर , देव सिंह , दीपक सिन्हा , सोनिया मिश्रा , कमलाकांत मिश्रा , अजय मिश्रा , रमेश दवेदी, मुन्ना सिंह और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं ।