Posted by admin on May 12th, 2018 | Comments Off on Durga Prasad Honoured With Screen & Stage Bhojpuri Cine Award 2018
दुर्गा प्रसाद को मिला अवार्ड
लगभग डेढ़ सौ से अधिक फिल्मो का निर्माण और फाइनेंस कर चुकी भोजपुरी फ़िल्म जगत की सबसे बड़ी कंपनी आदि शक्ति एंटरटेनमेंट के दुर्गा प्रसाद मजूमदार को कोलकाता में सम्पन्न हुए स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड में सम्मानित किया गया । उन्हें यह अवार्ड भोजपुरी फ़िल्म जगत में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया ।

यही नही उनकी फिल्म रंगीला के लिए अभिनेत्री पूनम दुबे को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया । समारोह में दुर्गा प्रसाद ने वेब म्यूजिक कंपनी को मिले बेस्ट म्यूजिक कंपनी का अवार्ड भी ग्रहण किया । आपको बता दें कि दुर्गा प्रसाद मजूमदार द्वारा निर्मित व फाइनेंस की गई लगभग सभी फिल्मो ने सफलता का परचम लहराया है ।
————Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 12th, 2018 | Comments Off on Border Films Title & Teaser Launched On Social Media Film Releasing On Eid This Year
बॉर्डर का टाइटल टीजर लांच , ईद पर रिलीज होगी फ़िल्म
ईद पर सम्पूर्ण भारत मे रिलीज हो रही निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुचर्चित फ़िल्म बॉर्डर का टाइटल टीजर लांच कर दिया गया है । निरहुआ एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के अधिकृत यू ट्यूब पेज पर इसे लांच किया गया । साथ ही इस अवसर पर निरहुआ एंटरटेनमेंट ने बिहार झारखंड में अपने वितरण कार्यालय की भी शुरुआत की है । बॉर्डर के एक मिनट के इस टीजर में बॉर्डर पर गोला बारूद के बीच टाइटल को दर्शाया गया है । आपको बता दें कि निरहुआ एंटरटेनमेंट को दो फिल्मे बॉर्डर और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शूटिंग सौ दिनों तक लगातार चली और सेट पर ही ऑनलाइन एडिटिंग की व्यवस्था की गई थी । एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू ने फ़िल्म की समाप्ति के साथ ही एडिटिंग भी पूरी कर ली थी ।

उल्लेखनीय है कि लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा की बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव । कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव व प्रोडक्शन कंट्रोलर है राजेश भगत और प्रचारक हैं उदय भगत । फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है ।
————Uday Bhagat (PRO)
Posted by admin on May 10th, 2018 | Comments Off on Poonam Dubey Honoured With Best Supporting Actress Award At Screen & Stage Bhojpuri Award
पूनम दुबे को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड
मॉडल एक्ट्रेस पूनम दुबे को कोलकाता में सम्पन्न हुए स्क्रीन एंड स्टेज भोजपुरी सिने अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल के अवार्ड से नवाजा गया । उन्हें यह अवार्ड भाजपा सांसद और भोजपुरी के आइकॉन मनोज तिवारी के हाथों प्रदान किया गया ।साल 2017 में रिलीज हुई पूनम की फ़िल्म रंगीला में उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए यह अवार्ड दिया गया । अवार्ड पाने के बाद पूनम ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत मनोज तिवारी के साथ ही कि थी और अब उन्ही के हाथों अवार्ड पाने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है ।


नेपाल में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही पूनम ने अवार्ड शो में परफॉर्म भी किया जिसे दर्शको ने काफी सराहा ।
—–Uday Bhagat(PRO)
Posted by admin on May 10th, 2018 | Comments Off on Glory Mohanta Honoured With Best Item Dancer Award At Screen & Stage Bhojpuri Award
ग्लोरी को मिला बेस्ट आयटम डांसर का खिताब
कोलकाता में सम्पन्न हुए स्क्रीन एंड स्टेज सिने अवार्ड में जानी मानी अभिनेत्री , आयटम डांसर और कोरियोग्राफर ग्लोरी मोहंता को बेस्ट आयटम डांसर के अवार्ड से नवाजा गया । बोलीवूड में बैक डांसर से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली ग्लोरी मोहंता ना सिर्फ अच्छी नृत्यंगना है बल्कि अपने अभिनय का जलवा बिखेर कर भी लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचा है । हिंदी , भोजपुरी , पंजाबी , गुजराती , मराठी सहित लगभग हर भाषा की फिल्मो में अपने नृत्य का जलवा बिखेर चुकी ग्लोरी ने मिल गइल चंदनिया और गैंगस्टर दुल्हिनिया नाम की भोजपुरी तथा प्रेम अमर है नाम की छत्तीसगढ़ी फिल्मो में अभिनय भी किया है ।

यही नही बतौर कोरियोग्राफर ग्लोरी ने सुपर स्टार पवन सिंह , अक्षरा सिंह , अंजना सिंह , अनारा गुप्ता , सीमा सिंह और प्रदीप पांडे चिंटू के गानो को भी कोरियोग्राफ किया है । आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत के जाने माने कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना , रिक्की गुप्ता और राम देवन की सहायक रह चुकी ग्लोरी ने भोजपुरी की तीन दर्जन से अधिक गानो में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है । अपने पहले अवार्ड से उत्साहित ग्लोरी इसका श्रेय फ़िल्म जगत के अपने वरिष्ठ कोरियोग्राफर को देते हैं जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने अपने कैरियर को एक नया आयाम दिया ।
—–Uday Bhagat(PRO)
Posted by admin on May 9th, 2018 | Comments Off on Vinit Singh Of Allahbad Enters Bollywood With Hindi Film
इलाहाबाद के विनीत की बॉलीवुड में एंट्री।
इलाहाबाद की धरती में कला,शिक्षा, साहित्य और राजनीति जगत में दुनिया मे अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई है । इन दोनों क्षेत्रों से कई नामचीन लोग आज दुनिया के कोने कोने में इलाहाबाद का नाम रोशन कर रहे हैं ।
इसी कड़ी में अब कला के क्षेत्र में इलाहाबाद का एक युवक विनीत सिंह चंदेल की शुरुआत होने वाली है । दो शार्ट फ़िल्म में अभिनय के बाद विनीत ने अब एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म जंगलम साइन की है जिसमे वे मुख्य भूमिका में हैं । हाल में में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के हाथों फ़िल्म जगत के कई नामी गिरामी हस्तियों की मौजूदगी में फ़िल्म की लॉन्चिंग हुई ।


इलाहाबाद के धूमनगंज के मूल निवासी विनीत बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले फिटनेस मॉडल भी रह चुके हैं और अनेक उपलब्धि उनके नाम है जिनमे मिस्टर दिल्ली , मिस्टर नार्थ इंडिया , ही मैन ऑफ इंडिया 2017, ही मैन ऑफ इंडिया इन बॉडी बिल्डिंग ( 60 किलो वेट ) का खिताब पा चुके हैं । यही नही क्रिकेट के मैदान में भी उन्होंने काफी चौके छक्के उड़ाए हैं । विनीत ने महेंद्र सिंह धोनी के शहर राँची की अंडर 19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है ।
विनीत की पहली हिंदी फिल्म जंगलम के निर्देशक हैं प्रणव आर वत्स जबकि फ़िल्म में उनके साथ दिव्या अग्रवाल , राजन द्विवेदी , ईशा छाबरा , आलिया खान और आर्य बब्बर । दिलचस्प बात तो यह है कि फ़िल्म के दूसरे हीरो राजन द्वेदी भी इलाहाबाद से ही है और विनीत की तरह वे भी एक अच्छे क्रिकेटर रह चुके हैं। इनके अलावा फिल्म जगत के कुछ चर्चित चेहरे इस फ़िल्म में नजर आएंगे । जंगलम की शूटिंग मुम्बई और केरल में की जाने वाली है ।
—-Uday Bhagat(PRO)